
उत्तराखंड राज्य में इस बार 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा इसके लिए सूची जारी कर दी गई है। आगामी 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन महिलाओं को सम्मानित करेंगे। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से उल्लेखनीय कार्य के लिए राज्य स्तरीय तीलू रौतेली पुरस्कार दिया जाता है और इस बार भी विभिन्न जिलों से काफी आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 13 महिलाओं का चयन करते हुए सूची जारी कर दी गई है। इस पुरस्कार के लिए अल्मोड़ा से 21 ,बागेश्वर से आठ ,चमोली और चंपावत से 12 – 12 हरिद्वार से 22, देहरादून से 23 और अन्य क्षेत्रों से भी कई आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 13 महिलाओं का चयन किया गया है। इसमें अल्मोड़ा की पुष्पा फर्त्याल, बागेश्वर की दया दानू ,चमोली की नंदा सती, उत्तरकाशी की श्वेता बधानी, देहरादून की नीतू रानी, नैनीताल की लतिका, पौड़ी गढ़वाल की प्रियंका पंत थपलियाल ,रुद्रपुर की दुर्गा देवी, पिथौरागढ़ की कलावती देवी, उधम सिंह नगर की पुष्पा देवी और टिहरी गढ़वाल की सरिता कोठियाल को अलग-अलग क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।


