Uttarakhand:- 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिलने के संकल्प लिए मंत्री रेखा आर्य उठाएंगी कावड़…. पैदल यात्रा में होंगी शामिल

उत्तराखंड राज्य में मंत्री रेखा आर्य आगामी 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशेष कावड़ यात्रा में शामिल होंगी और इस दौरान वह ओलंपिक मेज़बानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी। 2036 ओलंपिक की मेजबानी भारत को मिले इसी संकल्प के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य हरिद्वार से पैदल कावड़ यात्रा निकालने जा रही हैं खेल मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को खेल महाशक्ति बनाने और वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प को साकार करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से होगा और समापन ऋषिकेश के पावन वीरभद्र मंदिर में जलाभिषेक के साथ होगा इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में इस कावड़ यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Advertisements

Leave a Reply