
उत्तराखंड राज्य के चमोली में आगामी 25 अक्टूबर से संचालित होने वाले आंगन का मिलन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा मंत्री रेखा आर्य द्वारा लिया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए विभाग स्तर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत तैयारी तेज कर दी गई है इस सिलसिले में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने सोमवार को कर्णप्रयाग पहुंचकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने चमोली जिले के 1078 आंगनबाड़ी केंद्रों में होने जा रहे आंगन का मिलन कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाएंगे जिसमें राज्य पोषित और केंद्र पोषित योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी और योजनाओं से वंचित लोगों को उनका लाभ दिलाने पर जोर दिया जाएगा। मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि संगठन और विभागीय कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है और अभियान को धरातल पर प्रभावित तरीके से उतारने के लिए कहा गया। इसके साथ ही मंत्री ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।





