
उत्तराखंड राज्य के हल्द्वानी से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां 10 वर्ष का बच्चा आदमखोर तेंदुए से भिड़ गया और अब 10 साल के अंश की बहादुरी की चर्चा हो रही है तेंदुए ने उस पर घात लगाकर हमला कर दिया था और बच्चे ने जख्मी होने के बावजूद दोनों हाथों से तेंदुए का गला पकड़ लिया इसके बाद आदमखोर को भी भागना पड़ा। बच्चे को इस दौरान तेंदुए ने जख्मी किया है जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हमले के दौरान बच्चे ने काफी साहस दिखाया उसने दोनों हाथों से तेंदुए का गला पकड़ लिया और आखिर तक नहीं छोड़ा शोर मचाने पर आदमखोर को भागना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अंश दुकान पर अपने दोस्त के साथ सामान लेने गया था तभी घात लगाए तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया जिसके बाद अंश ने अपनी बहादुरी से तेंदुए से भिड़कर उसे भागने पर मजबूर कर दिया।





