Uttarakhand:- मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ चार धाम में बढ़ रही है श्रद्धालुओं की संख्या….. रोजाना पहुंच रहे हैं इतने श्रद्धालु

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा की दूसरे चरण में रफ्तार लगातार बढ़ रही है। मानसून सीजन के चलते चार धाम यात्रा की गति काफी धीमी पड़ रही थी मगर एक बार फिर चार धाम ने यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है बद्रीनाथ में तीर्थ यात्रा की आवाजाही लगातार बढ़ रही है और रोजाना 4 से 5 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जिससे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में रौनक लौट आई है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच पुलिस प्रशासन और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं अभी तक बद्रीनाथ धाम में 17 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और दूसरे चरण की यात्रा शुरू होने के साथ एक बार फिर यह संख्या बढ़ रही है। इस बार फिर एक बार श्रद्धालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बनने की उम्मीद है तथा मंदिर समिति को अब तक 40 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हो चुकी है।

Advertisements

Leave a Reply