
उत्तराखंड राज्य के मनीषा निगम और गबर सिंह बिष्ट को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2026 शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की शिक्षिका मनीषा निगम और पौड़ी जिले के प्रधानाध्यापक गबर सिंह बिष्ट को इस सम्मान से सम्मानित किया। मनीषा निगम का चयन शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नेशनल अवार्ड टू टीचर्स के लिए हुआ था देश भर से चुने गए 21 शिक्षकों में उनका भी नाम शामिल रहा उनके उत्कृष्ट योगदान को यह पुरस्कार मान्यता देता है इसमें प्रशस्ति पत्र, ₹50000 और रजत पदक शामिल है तथा गबर सिंह बिष्ट को विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड से एकमात्र शिक्षक के रूप में यह सम्मान दिया गया जिन्होंने पौड़ी के राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुस्याखांद में वर्ष 2003 से अपनी सेवाएं दी है।



