
बागेश्वर के कोतवाली बैजनाथ से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पचना गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर एक युवक का शव लटका हुआ मिला और इस घटना के बाद मृतक युवक के घर में कोहराम मचा है। घर परिवार शोक में डूब गया है, इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक पचना गांव निवासी बसंत कुमार पुत्र बचीराम का शव संदिग्ध अवस्था में घर के भीतर लटका हुआ मिला और मृतक अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक कार्यवाही शुरू कर दी है और इस मामले में आगे की जांच भी की जाएगी।
Advertisements



