Uttarakhand- राज्य में कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर में हुई बढ़ोतरी….. जानिए पिछले 24 घंटे के आंकड़े

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में जहां एक तरफ बीते दो-तीन हफ्तों से कोरोना के मामलों में काफी गिरावट देखने को मिल रही है वहीं दूसरी तरफ रिकवरी दर में भी बढ़ोतरी हो रही है। राज्य की जनता के लिए यह काफी राहत की बात है कि कोरोना धीरे-धीरे करके अपना असर कम कर रहा है और लोग जल्दी ही कोरोना को मात देने में सफल हो रहे हैं। बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर यानी कि मंगलवार को जहां एक तरफ उत्तराखंड राज्य में कोरोना के 49 नए मामले सामने आए हैं वहीं दूसरी तरफ 91 मरीजों ने इस संक्रमण से रिकवरी भी की है हालांकि इस दौरान महंत इंद्रेश अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई जोकि एक हद तक चिंता का विषय भी है और वही कोरोना संक्रमण दर घटकर 2.34% पहुंच गई हैं।

Advertisements

बता दें कि वर्तमान समय में प्रदेश में कोरोना के 341 सक्रिय मामले हैं जिसमें से सबसे अधिक 124 सक्रिय मामले देहरादून में है और 114 सक्रिय मामले नैनीताल में है। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मामले नैनीताल से सामने आए हैं। इस दौरान नैनीताल से 20 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं इसके अलावा देहरादून से 12, उधम सिंह नगर से चार, पिथौरागढ़ से तीन, चमोली से 3, पौड़ी से दो ,अल्मोड़ा से दो, हरिद्वार से एक, बागेश्वर से एक तथा टिहरी से एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है और वहीं दूसरी तरफ चंपावत, रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी से कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है जो कि काफी राहत की बात है।