Uttarakhand:- राज्य में एक बार फ़िर बदल रहा मौसम…. बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है आज भी राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश के आसार जताए गए थे और आने वाले दिनों में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। आज तक तेज धूप खिलने के कारण ठंड से राहत मिल रही थी मगर एक बार फिर से बारिश के आसार जताए गए हैं। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानो में भी पार गिरने लगा है। सुबह- शाम ठंड में बढ़ोतरी हो रही है और ऐसे में आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि पर्वतीय इलाकों में होने वाली बारिश का सीधा असर मैदानी क्षेत्र के तापमान पर भी देखने को मिलेगा और 26 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं जिससे कि एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Advertisements

Leave a Reply