Uttarakhand:- सोशल मीडिया पर दोस्ती….. फिर नाबालिक से दुष्कर्म के बाद फरार हुआ आरोपित

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां स्थानीय नाबालिक की दोस्ती सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के एक युवक से हुई थी और सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद उत्तर प्रदेश से युवक ऋषिकेश पहुंचा और यहां उसने होटल में नाबालिक से दुष्कर्म किया जिसके बाद आरोपित फरार है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम होटल पहुंची और जांच शुरू कर दी। नाबालिक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Advertisements

Leave a Reply