अल्मोड़ा:- डाक विभाग में रविवार को भी बना सकेंगे आधार कार्ड…. पढ़े-पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है जिले में डाक विभाग में रोजगार की छुट्टी को भी लोगों को आधार कार्ड बनाने और इसमें संशोधन करवाने का मौका दिया है। डाक विभाग में रविवार को भी अब आधार कार्ड बनवाने की सुविधा और इसे संशोधित करने की सुविधा मिलेगी। इस फैसले से सबसे अधिक लाभ उन कामकाजी लोगों को मिलेगा जो समय के अभाव के चलते आधार केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते। डाक विभाग के मुताबिक अल्मोड़ा मंडल के अल्मोड़ा, रानीखेत और बागेश्वर के प्रमुख डाकघरो में रविवार को आधार केंद्र खुले रहेंगे ताकि लोग छुट्टी के दिन सुकून के साथ आधार कार्ड संबंधी त्रुटियों को ठीक करवा सके। इस पहल से लोगों को इन कामों के लिए अवकाश लेने की आवश्यकता नहीं होगी और इससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।

Advertisements

Leave a Reply