Uttarakhand- बेटे की याद में फांसी के फंदे पर झूले पिता

कभी-कभी हम किसी अपने के जाने के दुख में इतना डूब जाते हैं कि हमारे पास जो हैं हम उन्हें भी भूल जाते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो कि हमारे अपनों के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। एक ऐसा ही मामला देहरादून के अपर रायपुर से सामने आया है जहां पर 1 माह पूर्व जिस कमरे में बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी उसी कमरे में पिता ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली परिवार वालों को इस दुखद घटना के बाद काफी दुख हो रहा है और स्वजनों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisements

दरअसल मामला यह है कि 55 वर्षीय कुंवर सिंह पवार पुत्र रतन सिंह पवार ने उसी कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिस कमरे में करीब 1 माह पूर्व उनके बेटे विजेंदर पवार ने आत्महत्या की थी। कुंवर सिंह पवार की आत्महत्या के बाद पता चला कि जब से बेटे की मौत हुई है तब से वह अवसाद में थे तथा बेटे की फोटो को देखकर हमेशा दुखी रहते थे और रोते रहते थे। माना जा रहा है कि उन्होंने बेटे के दुख में ही आत्महत्या की है क्योंकि उनके कमरे से या फिर घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।