उत्तराखंड -: नई पेंशन योजना का कर्मचारियों ने किया कड़ा विरोध

द्वाराहाट| एक बार फिर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है| कई विभागों के कर्मचारियों ने हुंकार भरते हुए नई पेंशन योजना लागू कर करने का विरोध किया|
इस दौरान उन्होंने कहा कि नई पेंशन योजना लागू कर सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और चेतावनी दी कि शीघ्र एक सूत्रीय मांग पर अमल नहीं किया गया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे|

Advertisements


बताते चलें कि विभिन्न विभागों के कर्मचारी ड्यूटी करने के बाद बीते दिवस सायंकाल नगर पंचायत सभागार में एकत्रित हुए| इस दौरान उन्होंने नई पेंशन योजना के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बंद कर कर्मचारियों की अस्मिता और बुढ़ापे के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है| जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| सभा में उपस्थित कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जीवन पर्यंत सरकार की सेवा करने के बाद उनका भविष्य सुरक्षित नहीं रह गया है| सरकार की इस नीति के कारण नई पीढ़ी में सरकारी सेवा के प्रति अविश्वास बढ़ा है| उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं होने तक कर्मचारी संघर्ष के मार्ग पर चलने को मजबूर होंगे|

Recent Posts