उत्तराखंड चुनाव: बीजेपी ने तैयार किया उत्तराखंड विजय प्लान

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में रैली तथा जनसभा प्रचार में रोक के बाद भारतीय जनता पार्टी ने शक्ति केंद्र, बूथ और पन्ना प्रमुख बनाकर चुनाव में सेंध मारने की रणनीति बना ली है शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में पार्टी मुख्यालय में यह निर्णय लिया गया

Advertisements

उनका कहना था कि पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की कोई भी कमी नहीं है इसके चलते हर बूथ पर पांच पांच कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई जाए जो उस बूथ में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को मद्देनजर रखते हुए चुनाव आयोग ने रैली व जनसभा आदि पर रोक लगा दी है इस वजह से भारतीय जनता पार्टी की चुनावी रणनीति प्रभावी दिखाई दे रही है