Uttarakhand Election 2022-: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 22 नामांकन पत्रों को किया गया निरस्त

देहरादून| विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 22 आवेदकों की नामांकन पत्र निरस्त किए गए अब 22 लोग चुनाव से बाहर हो गए हैं| इसमें गढ़वाल मंडल से 13 जबकि कुमाऊं मंडल से 9 नामांकन शामिल है|

Advertisements


कल सभी 70 सीटों पर दाखिल नामांकन पत्रों की जांच हुई| इसमें देहरादून की 10 विधानसभाओं में से केवल कैंट विधानसभा सीट पर 3 आवेदकों की नाम निरस्त किए गए| पौड़ी गढ़वाल जिले में यमकेश्वर, श्रीनगर, कोटद्वार चौबट्टटाखान, पौड़ी विधानसभा सीट पर एक-एक नामांकन निरस्त किया गया| टिहरी जिले की देवप्रयाग से एक नामांकन निरस्त हुआ है| हरिद्वार जिले में चार नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं जिसमें रायपुर से एक और लक्सर सीट पर तीन नामांकन निरस्त किए गए|
कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले की सीट से एक, चंपावत की लोहाघाट सीट पर एक नामांकन निरस्त हुआ है और बागेश्वर सीट से भी एक और कपकोट विधानसभा सीट से 2 नामांकन निरस्त हुए हैं| जबकि अल्मोड़ा जिले से सल्ट सीट से एक नामांकन रद्द हुआ| उधम सिंह नगर जिले के तीन नामांकन निरस्त हुए इसके अलावा रुद्रपुर, जसपुर और गदरपुर विधानसभा सीट से 1 नामांकन निरस्त हुआ| 31 जनवरी को नाम वापसी के बाद सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी|