
चकराता (देहरादून)। आज दिनांक 27 जनवरी 2022 को देहरादून के चकराता घूमने आए सहसपुर निवासी अमित बहुगुणा की कार लागापोखरी के पास बर्फ में फिसल कर नीचे खाई में गिर गई जिस कारण उन्हें और उनकी पत्नी मुक्ता बहुगुणा और उनके तीन बच्चो श्रुति, अनवी और वैभव को काफी चोट आई है।
Advertisements

उनकी कार के इस एक्सीडेंट के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने उन्हें खाई से निकाला और सीएमआई देहरादून अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि अमित बहुगुणा की पत्नी को काफी चोटें आई हैं और उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। हादसे के बाद पता चला कि सड़क में बर्फ जमी हुई थी जिस कारण उनकी कार बर्फ में फिसलकर नीचे खाई में गिर गई।

