Uttarakhand:- बादल फटने के कारण जगह-जगह बंद हुए रास्ते…. यमुनोत्री यात्रा मार्ग से 700 यात्रियों को निकाला सुरक्षित

उत्तराखंड राज्य में यमुनोत्री धाम यात्रा पर जा रहे 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया है। यह यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा पर जा रहे थे बादल फटने के कारण जगह-जगह रास्ते बंद हो गए हैं ऐसे में यहां पर यात्री फस गए थे। प्रशासन और पुलिस की टीम ने सुरक्षित यात्रियों को निकाल लिया है। मंगलवार शाम तक करीब 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया और प्रशासन के अनुसार करीब 150 से 200 यात्रियों के सुरक्षित स्थान पर होने की उम्मीद है। यमुनोत्री मार्ग जगह-जगह बंद होने के बाद यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा मगर प्रशासन द्वारा उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है और वही प्रदेश सरकार द्वारा भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चार धाम यात्रा पर जो रोक लगाई गई थी उसे हटा दिया गया है।

Leave a Reply