Uttarakhand:- धामी सरकार की तरफ से महिलाओं को रक्षाबंधन पर दो दिन मुफ्त रोडवेज में सफर का मिला तोहफा

उत्तराखंड राज्य की महिलाएं रक्षाबंधन के अवसर पर रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर पाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन पर यह तोहफा दिया गया है प्रदेश की बहनों को दो दिन मुफ्त रोडवेज सफर का तोहफा सरकार द्वारा दिया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं और आदेश के अनुसार 28 व 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए किराया नहीं देंगी और निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा की जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply