Uttarakhand -: पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी ने अभिनय के साथ शिक्षा में भी हासिल की उपलब्धि

देहरादून| पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी ने अभिनय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी उपलब्धि हासिल की है| बेटी अरुषि ने मानव संसाधन प्रबंधन में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की डिग्री हासिल कर ली है|

Advertisements


उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, पीवीएसएम, यूवाईएसएम, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्ति) ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की और अरुषि को उनके समर्पण और असाधारण शैक्षणिक उपलब्धियां के लिए सराहा|
अरुषि का कहना है कि प्रबंधन की हर जगह आवश्यकता होती है और नेतृत्व इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| अपनी खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मैं इस प्रतिष्ठित मान्यता को प्राप्त करके बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं|


बता दें, अरुषि एक फिल्म निर्माता भी है| उन्होंने यह कहा कि हम लगातार नवीन और अभिनव अवधारणाओं का पता लगते हैं| देवभूमि उत्तराखंड की सुंदरता को प्रदर्शित करने पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ हम उत्तराखंड के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अवसर प्रदान करने के लिए समर्पित है|


बता दें, अरुषि ने मनोरंजन जगत में भी अपनी छाप छोड़ी है| कई वीडियो एल्बम में उनके अभिनय को सराहा गया है| अभिनेत्री होने के साथ ही अरुषि एक प्रभावशाली सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण संरक्षणवादी है| वह अपने एनजीओ स्पर्श गंगा के माध्यम से पवित्र नदी गंगा के संरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाती है| गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नमामि गंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेती है|