
उत्तराखंड राज्य में फिर से मौसम बदलने जा रहा है, राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ , रुद्रप्रयाग ,चमोली के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है और 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है। मौसम राज्य में लगातार बदलता जा रहा है और आने वाले दिनों में बारिश तथा बर्फबारी के बाद काफी अधिक ठंड भी देखने को मिलेगी। पहाड़ों में तापमान गिरेगा और मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर उत्तराखंड के तापमान में देखने के लिए मिल रहा है और आज भी कई क्षेत्रों में बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। अगर हम आने वाले दिनों की बात करें तो 14 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों में बदलने वाले मौसम का असर मैदानी क्षेत्र के तापमान में भी देखने को मिलेगा।



