Uttarakhand:- त्योहारी सीजन को देखते हुए मिलावटखोरों पर कसा जा रहा है शिकंजा…… सील हुई फैक्ट्री

उत्तराखंड राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही हो रही है। वर्तमान में नवरात्र चल रहे हैं और आने वाले दीपावली के त्यौहार को देखते हुए भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करनी तेज कर दी है। हरिद्वार के लक्सर में छापेमारी कर नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और करीब 10 कुंतल सामग्री भी नष्ट कराई गई है। फैक्ट्री को सील करने के साथ ही उसका खाद्य लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है। आने वाले त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा यह कार्यवाही की गई है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने अधिकारियों की नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों की सप्लाई चेन तोड़ने के निर्देश दिए हैं उन्होंने इस कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने और इसकी रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

Advertisements

Leave a Reply