गरुड़ – अंकित जोशी बने निर्विरोध जिला योजना समिति सदस्य…..नगर पंचायत कपकोट और गरुड़ का करेंगें प्रतिनिधित्व

गरुड़ (बागेश्वर) । नगर पंचायत गरुड़ राम मंदिर वार्ड के सभासद अंकित जोशी निर्विरोध जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचित हुए हैं। जिला योजना समिति में वह नगर पंचायत कपकोट और गरुड़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की खबर मिलते ही गरुड़ क्षेत्र में समर्थकों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई। बुधवार को व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई तथा मिष्ठान वितरित किया। इस दौरान अंकित जोशी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। लोगों ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह जिला योजना समिति में क्षेत्र की विकास संबंधी समस्याओं और आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखेंगे।
इस अवसर पर व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, अभय नेगी, गणेश पांडे, मुकेश नेगी, खजान जोशी, भास्कर बृजवासी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisements

Leave a Reply