हल्द्वानी:- रील बनाने पर रोकने के चलते बहन ने की आत्महत्या…. परिवार में कोहराम

उत्तराखंड राज्य के लालकुआं से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां फंदे से लटक कर 14 वर्षीय किशोरी ने अपनी जान दे दी जो कि आठवीं की छात्रा थी और रील बनती थी। देर तक मोबाइल चलाने पर जब भाई ने उसे डाटा तो उसने अपनी जान दे दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मंगलवार रात भी किशोरी काफी देर तक मोबाइल चलाने में व्यस्त थी जिससे कि बड़े भाई ने उसे डांटा और कुछ देर बाद परिजनों ने किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ देखा। फंदे से उतारकर परिवार वाले तुरंत उसे एसटीएच लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस तुरंत पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया जिसके बाद आज बुधवार को पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस के मुताबिक किशोरी तीन भाइयों की इकलौती बहन थी जिसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisements

Leave a Reply