उत्तराखंड -: शिक्षा निदेशालय में अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शुरू हुई काउंसिलिंग, पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग शुरू हो गई है| शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के अनुसार, पहले दिन 350 शिक्षकों की काउंसलिंग हुई| जो शिक्षक छूटे हैं उनकी मेरिट के आधार पर आज काउंसलिंग होगी|

Advertisements


दरअसल, प्रदेश के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के 827 पर पिछले काफी समय से रिक्त हैं| इन पदों में प्रवक्ताओं के 543 एवं अन्य सहायक अध्यापक एलटी के पद है|
शिक्षा निदेशक ने कहा कि प्रवक्ताओं के पदों पर शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग चल रही है, जबकि सहायक अध्यापक एलटी के लिए आज दोनों अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में काउंसलिंग होगी|


शिक्षा निदेशक के मुताबिक, काउंसलिंग के बाद शिक्षकों की विभिन्न अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनाती होगी| शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग के लिए सुबह 8:00 बजे से शिक्षक पहुंच रहे है|