
उत्तराखंड राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के लिए कुलपति समेत 94 पदों को मंजूरी मिल चुकी है शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं और विश्वविद्यालय के संचालन का रास्ता भी इससे साफ हो गया है। शासनादेश के अनुसार खेल कोचिंग में 39 पद सृजित किए गए हैं और कोच के 13 पद पदोन्नति एवं सहायक प्रशिक्षक के 13 पद सीधी भर्ती के हैं। खेल प्रबंधन संकाय में प्रोफेसर का एक, एसोसिएट प्रोफेसर के दो, असिस्टेंट प्रोफेसर के चार पद सृजित किए गए हैं और ऐसे ही 94 पदों को मंजूरी दी गई है जिसके लिए शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
Advertisements


