Uttarakhand:- नशामुक्त उत्तराखंड को लेकर आयोजित वॉकथांन को मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गई हरी झंडी

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में नशा मुक्त उत्तराखंड को लेकर आयोजित वॉकथान को मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाई गई राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत देहरादून में वॉकथान का आयोजन किया गया इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओएनजीसी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मैदान से वॉकथान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशा मुक्त उत्तराखंड की शपथ दिलाई और कहा कि यह वॉकथान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि समाज को जागरूक करने और स्वस्थ तथा सशक्त उत्तराखंड के निर्माण का संदेश देने वाला अभियान है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य तथा उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है इसलिए युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देना सभी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती इसमें अभिभावकों ,शिक्षकों ,सामाजिक संगठनो और समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नशे के खिलाफ शपथ दिलाकर नशा मुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया।

Advertisements

Leave a Reply