Uttarakhand:- कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर…. विधानसभा सत्र में आएगा सात हज़ार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट द्वारा विधानसभा सत्र में आने वाले अनुपूरक बजट के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है और इस बार सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं तथा अनुपूरक बजट को लेकर कैबिनेट ने प्रस्ताव पर मुहर भी लगा दी है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित होने जा रहा है और इस बार विधानसभा सत्र में 7000 करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट आएगा इसके लिए कैबिनेट में निर्णय हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के अनुसार गैरसैंण सत्र के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं और सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा भी तैयार होगा।

Advertisements

Leave a Reply