Uttarakhand – मौसम का बदलता मिजाज, इन इलाकों पर हुई बर्फबारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है| कल राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई| और निचले इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ-साथ ठंड बढ़ती रही| पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कल ताजा हिमपात हुआ| साथ ही निचले इलाकों में बादल छाए रहे जिस कारण ठंड का प्रकोप बढ़ा|


मौसम विभाग ने बर्फबारी और बारिश को लेकर पहले से ही अलर्ट कर दिया था| दो जिलो में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया था|


सीमांत जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली| पिथौरागढ़ सहित गंगोलीहाट, बेरीनाग, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में सुबह से ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया साथ ही सुबह से ही बादल छाए रहे जिससे दिन भर मौसम में ठंड बनी रही| वही दूसरी ओर पंचाचुली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा सहित अन्य उच्च हिमालई क्षेत्रों में ताजा हिमपात हुआ|

बादल छाए रहने और हिमपात के कारण पारा तेजी से लुढ़का है| उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंड हवाएं शुरू हो गई है| तापमान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे पूरे राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है|