
केन्द्र सरकार द्वारा केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। मोदी सरकार द्वारा इसकी मंजूरी दे दी गई है और अब केदारनाथ रोपवे के बनने से यात्रा का समय जो कि 8 – 9 घंटे है उससे घटकर लगभग 30 मिनट रह जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 129 किलोमीटर लंबे रोपवे परियोजना को मंजूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार इसका बड़ा फायदा यह होगा की यात्रा में 8 – 9 घंटे का जो समय लगता है वह रोपवे बनने के बाद घटकर 30 मिनट रह जाएगा। इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है और जानकारी के अनुसार केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाने के दो विकल्प हैं पहले पैदल यात्रा का और दूसरा रोपवे या केबिल कार का जो कि बच्चों, बुजुर्गों सभी की यात्रा सुगम बनाता है।

