Uttarakhand:- नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत इन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा……… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य और तीन अन्य नाम ज्ञात तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दे कि उनके खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। बीते बृहस्पतिवार की सुबह नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य अपने बेटे के साथ पार्टी पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे।

Advertisements

एफएसटी टीम राजीव कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नेता प्रतिपक्षी यशपाल आर्य बृहस्पतिवार की सुबह 7:00 बजे कैमरामैन हरजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भरत धानिक, होमगार्ड प्रीतम सिंह चालक राजेंद्र सिंह के साथ आवंटित क्षेत्र हरिपुरा हरसान में चेकिंग कर भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान नाम पता गोपनीय रखने की शर्त पर लोगों ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य की ओर से गांव जबरान निवासी अनिल सेन के घर पर चुनावी सभा की जा रही है। इस दौरान टीम के साथ राजीव कुमार मौके पर पहुंचे तथा अनिल सैन के आंगन में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य समेत 20 से 25 लोग बैठे थे। इस दौरान आर्य अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे थे।