
उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कोटद्वार- पौड़ी हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई और इस दौरान बस में 30 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि बस खाई में एक पेड़ से टकराकर रुक गई जिससे कि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार से बस पौड़ी श्रीनगर जा रही थी और तभी भदालीखाल के पास अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया जिससे कि बस आगे नहीं बढ़ पाई और सड़क पर पीछे की ओर ढलान होने के कारण अनियंत्रित होकर खाई की तरफ गिर गई इस दौरान राहत की बात यह थी कि बस एक पेड़ से टकराकर रुक गई जिससे कि बड़ा हादसा होने से बच गया और सभी यात्री सुरक्षित निकल गए। हालांकि एक- दो यात्रियों को हल्की चोटें आई है मगर कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और सूचना मिलते ही दुगड्डा चौकी, गुमखाल चौकी और कोतवालली लैंसडौन से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा पुलिसकर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य चलकर बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।





