
अल्मोड़ा। हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा के 8 छात्र-छात्राएं नॉर्थ ज़ोन मुए-थाई चैंपियनशिप-2026 में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, इंडोर हॉल, जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

खेल विभाग अल्मोड़ा के मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम, अल्मोड़ा के निम्नलिखित 8 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के नाम:
- मन्नत
- अर्पिता आर्या
- तनुश्री लटवाल
- चांदनी
- वेदांत बिष्ट
- वंश बोरा
- हिमानी मेर
- आदित्य लटवाल
सभी 8 खिलाड़ी दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को अल्मोड़ा से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना होंगे। खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने तथा अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन करने के उद्देश्य से प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर अल्मोड़ा के जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह, हेमवती नन्दन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा की क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या, मुए-थाई एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश जोशी, महासचिव नीलेश जोशी, विश्व पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, मुए-थाई कोच यशपाल भट्ट, मुए-थाई रैफरी दीपक नोटियाल, विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या गोदावरी चतुर्वेदी, विवेकानंद इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य आल्म सर, सहायक प्रशिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच विक्रम सिंह भण्डारी, यशवंत, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, हरीश गोस्वामी, राजेश खोलिया, कैलाश सिंह मेहरा, मनीष कनवाल, राजेन्द्र सिंह राणा, हरेन्द्र प्रसाद, रजत वर्मा, विजय मेहरा, संजय सिंह अधिकारी, कुन्दन सिंह, निर्मला नैनवाल, कविता थापा, रीता बिष्ट एवं पूजा मेहरा सहित खिलाड़ियों के माता-पिता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगे और जिले एवं प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
खेल विभाग अल्मोड़ा की ओर से सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।




