Uttarakhand:- 18 दिन तक नहीं कर पाएंगे गंगा स्नान…. जानिए वजह

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में श्रद्धालु अब 18 दिन तक गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे। सालाना मरम्मत के चलते हरिद्वार के हरकी पौड़ी पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना होगा। बीते मंगलवार की मध्य रात्रि से नहर को बंद कर दिया गया है और अब 7 नवंबर की मध्य रात्रि तक यहां पर गंगाजल नहीं पहुंचेगा जिससे कि श्रद्धालु गंगा स्नान नहीं कर पाएंगे। इससे व्यापारियों के कारोबार पर भी असर पड़ेगा और श्रद्धालुओं को भी गंगा स्नान करने का मौका नहीं मिल पाएगा इसके साथ ही गंग नहर बंद होने से किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाएगा। उत्तराखंड से होते हुए उत्तर प्रदेश जा रही गंगनगर से किसानों के सामने भी सिंचाई के लिए पानी का संकट इस दौरान देखने को मिलेगा।

Advertisements

Leave a Reply