Uttarakhand-मामूली विवाद में जीजा ने साले को मार- मार कर उतारा मौत के घाट, दूसरे साले को भी आई गंभीर चोट

नानकमत्ता। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सबके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में एक जीजा ने अपने साले को पीट- पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया तथा इस मामले में मृतक के छोटे भाई यानी कि जीजा के छोटे साले को भी काफी गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि एक मामूली विवाद के चलते जीजा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने सालों की लाठी और डंडों से पिटाई की जिससे एक साला मौत के मुंह में चला गया और दूसरे को काफी गंभीर चोट आई है इस मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है तथा इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Advertisements

दरअसल बिजली कॉलोनी निवासी पतरस द्वारा आरोप लगाते हुए बताया गया है कि बीते गुरुवार की शाम उसके पोते की बर्थडे पार्टी थी तब उसका दामाद कुछ संदिग्ध दोस्तों को घर ले आया और जब उसके बेटे अजय वाल्मीकि ने जीजा से खाने के लिए कहा तो वह बहस करने लगा विवाद बढ़ता गया और तभी दामाद उसके बेटे को बाहर ले गया उसका छोटा बेटा सानिया भी वहां पहुंच गया और उस दौरान दामाद ने बेटे को लाठी और डंडों से पीटा जिससे कि वह काफी घायल हो गया जिसके बाद अजय बाल्मीकि को अस्पताल ले जाया गया मगर वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि अजय वाल्मीकि के छोटे भाई सानिया वाल्मीकि को भी उसके जीजा ने अपने साथियों के साथ मिलकर खूब पीटा है जिससे कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। स्वजनों ने बयान दिए हैं कि हमलावरों ने पड़ोस में लाठी और डंडे छुपा रखे थे।