Uttarakhand- राज्य में इस दिन जारी होगा भाजपा का घोषणा पत्र…… पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उससे पहले राजनीतिक दलों को अपना घोषणा पत्र जारी करना होता है जो कि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं किया। जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र आगामी 2 फरवरी 2022 को जारी कर देगी।

Advertisements

दरअसल बीते कुछ हफ्तों पहले भाजपा ने जनता से सुझाव के लिए सुझाव पेटिका को रवाना किया था जिसमें भाजपा युवाओं, महिलाओं तथा बुजुर्गों के सुझाव को भी अपने घोषणा पत्र में समाहित करना चाहती थी तथा भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जनता के सुझावों को शामिल भी किया है। तथा अब इस घोषणापत्र को अंतिम स्वरूप पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की देखरेख में दिया जा रहा है। और आगामी 2 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रिटायर्ड मेजर जनरल वीके सिंह द्वारा इस घोषणापत्र को जारी कर दिया जाएगा। और सभी जिले इस कार्यक्रम से वर्चुअल तरीके से ही जुड़ पाएंगे। इस बात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा दी गई। और साथ में उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमित शाह भी दौरे के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।