उत्तराखंड (बड़ी खबर) -: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों को एकलपीठ के बहाल किए जाने के आदेश को चुनौती देती विधानसभा की ओर से दायर विशेष अपीलों पर हाईकोर्ट में सुनवाई की गई| जिसमें एकल पीठ के आदेश को निरस्त करते हुए विधानसभा सचिवालय के आदेश को हाईकोर्ट ने सही ठहराया है|

Advertisements


बताते चलें कि उत्तराखंड विधानसभा में पूर्व में विधानसभा अध्यक्षों द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को सेवा से निकाले जाने के सरकार के निर्णय पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी|
उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा में बैकडोर से हुई 250 भर्तियां रद्द कर दी थी| इसमें 228 तदर्थ और 22 उपनल के माध्यम से नियुक्तियां की गई थी| अब हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद स्पीकर के फैसले को सही बताया गया है|