Uttarakhand:- प्रदेश में इस दिन होगा राज्यसभा की सीट के लिए चुनाव…..पढ़े पूरी खबर

उत्तराखण्ड राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए आगामी 16 अक्टूबर को मतदान होगा। राज्यसभा की सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। उत्तराखंड राज्य में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उत्तराखंड की राज्यसभा सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी इसी दिन चुनाव का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तथा 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply