Uttarakhand -: मुख्यमंत्री राहत कोष में अनंत अंबानी ने दी 25 करोड़ की धनराशि

देहरादून| रिलायंस इंडस्ट्री के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 करोड़ की धनराशि दी है| इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया|
बीते दिवस मुख्यमंत्री आवास में रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के कार्यपालक सहायक तनय द्विवेदी और मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह ने सीएम को सहायता राशि का चेक सौंपा|