
उत्तराखंड राज्य में मानसून मुसीबत बनकर बरस रहा है लगातार हो रही बारिश के चलते दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कल 17 अगस्त को देहरादून ,टिहरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा शेष जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से कई रास्ते बंद है परिवहन मार्ग बंद होने के चलते लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही आने वाले दिनों की बात करें तो आगामी 20 अगस्त 2026 तक पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज कुछ इस तरह बारिश वाला रहने के आसार हैं।
Advertisements


