Uttarakhand:- राज्य के इन चार जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट…… विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

उत्तराखंड राज्य में मौसम विभाग द्वारा 4 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बागेश्वर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके अलावा अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। राज्य में बीते काफ़ी समय से बारिश के चलते नदियां भी उफान पर हैं। अतिवृष्टि के कारण टिहरी में भी लोगों ने काफी नुकसान झेला है वही देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अलकनंदा नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ चुका है ऐसे में भारी बारिश वाले क्षेत्र में लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisements

Recent Posts