Uttarakhand- धरने की आड़ में तमंचा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

शनिवार की देर शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर वसीम रिजवी के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस व खुफिया एजेंसी अपनी नजर बनाए हुए थे। धरने की आड़ में एक युवक तमंचा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही अभिसूचना इकाई को युवक पर संदेह होने लगा जिसके चलते उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ शुरू कर दी पूछताछ के दौरान युवक के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए है।

Advertisements

अभी तक पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि आखिर उस युवक के इरादे क्या थे मगर पूछताछ के दौरान युवक ने बयान दिया कि वह ग्राम पाड़ाली गुज्जर गंगनहर रुड़की का मूल निवासी है। तथा उसने अपना नाम अजीम बताया। थाने के एसएसआई रफत अली का कहना है कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की गई है। तथा आरोपी को पुलिस हिरासत में रखा गया है।