धूमधाम से मनाया जाएगा कांडा महोत्सव, जाने कब से कब तक

बागेश्वर – कांडा महोत्सव 2019 की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा| यह कार्यक्रम 3 दिन तक चलेगा जिसमें उत्तराखंड से आए कलाकार अपनी कलाकारी को प्रस्तुत करेंगे| कांडा महोत्सव को लेकर सभी लोगों को जल्द ही जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी|

कांडा महोत्सव का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा| बागेश्वर कालिका मंदिर में रविवार को एक बैठक हुई जिसमें उपस्थित लोगों ने 2019 के कांडा महोत्सव की बात उठाते हुए कहा कि लोगों ने महोत्सव में बढ़ चढ़कर भाग लिया था| लेकिन गत वर्ष करुणा के चलते इस महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था| लेकिन इस बार स्थिति को देखते हुए कोरोना केसों में कमी आने के कारण फिर से बड़ी धूम-धाम से इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा|

महोत्सव के अध्यक्ष हीरा सिंह ने कहा लोगों के सहयोग से ही महोत्सव संपन्न हो पाएगा| सचिव दरपान सिंह धपोला मैं सभी लोगों से अपील की कि महोत्सव को भव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें| इस बैठक पर कई अन्य लोग भी शामिल थे| जिन्होंने महोत्सव को धूमधाम से मनाने पर अपनी सहमति जताई|