
उत्तराखंड राज्य के गैरसैंण में चलने वाले सत्र के लिए 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न सामने आए हैं। विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां काफी जोरों शोरों से चल रही है 27 अक्टूबर को 11:00 बजे से सत्र शुरू होगा और दो दिवसीय सत्र के लिए 426 प्रश्न आ चुके हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में बेहतर ढंग से सत्र संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है सत्र के लिए अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। बुधवार को यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारी के विषय में चर्चा की और इस दौरान उन्होंने सत्र के बारे में भी बताया और कहा कि इस बार भी भराड़ीसैण में सभी सुविधाएं व्यवस्थित होंगी।





