Uttarakhand:- दिल्ली में धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता… समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी…. भाजपा ने कही यह बात

उत्तराखंड राज्य की बेटी अंकिता भंडारी के माता-पिता वीरेंद्र सिंह और सोनी देवी इंडिया गेट पर धरने में बैठ गए और उनके समर्थन में राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी भी पहुंचे इसके साथ ही उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश पर सरकार ने त्वरित कार्यवाही की है और सरकार मामले को लेकर संवेदनशील है। बुधवार को न्याय के लिए अंकित के माता-पिता इंडिया गेट पर धरने में बैठ गए उन्होंने बेटी की हत्या के मामले में वीआईपी का नाम सार्वजनिक करने और सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग उठाई। भाजपा नेता दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त करने के विरोध में अंकिता भंडारी के माता-पिता यह धरना दे रहे हैं और अंकिता के पिता ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि जब तक सीबीआई जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल के पद पर नियुक्त ना किया जाए उन्होंने कहा कि हत्याकांड मामले में वीआईपी का नाम सामने आया तो फिर बचाने की कोशिश क्यों की जा रही है और इस प्रकरण में भाजपा द्वारा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सरकार की प्राथमिकता है तथा उन्होंने अंकिता हत्याकांड के मामले में स्पष्ट कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है। धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता फिलहाल दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनने का विरोध कर रहे हैं।

Advertisements

Leave a Reply