Uttarakhand:- मानसून विदाई के बाद भी नहीं थम रही बरसात… खराब मौसम के चलते रोकी गई हेली सेवा

उत्तराखंड राज्य में मानसून विदाई के बाद भी बरसात का सिलसिला थम नहीं रहा है रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते तापमान काफी गिर चुका है। उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है पोस्ट मानसून बारिश और खराब मौसम का असर केदारनाथ हेली सेवा पर भी पड़ रहा है। मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालन रोक दिया गया है जिससे धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून की विदाई के बाद सामान्य रूप से बारिश में कमी होने लगती है मगर इस बार पोस्ट मानसून की बारिश का दौर जारी है जो कि रुकने का नाम नहीं ले रही है और मौसम में पहाड़ से लेकर मैदान तक बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को अक्टूबर माह में ही ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में सामान्य से अधिक ठंड महसूस हो रही है और तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है।

Advertisements

Leave a Reply