
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान आज भी जारी है| निर्माणाधीन टनल में हुए भूस्खलन के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है| अब ऑगर ड्रिलिंग मशीन मंगाई गई है| यह मशीन मलबे में 900 मिमी स्टील पाइप लगाएगी| इन 900 मीटर के पाइप के जरिए सुरंग में फंसे हुए मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकलना जाएगा|
900 मिमी व्यास के पाइप घटनास्थल पर पहुंच गए है| ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार कर लिया गया है| ऑगर ड्रिलिंग मशीन की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है|
बता दें की निर्माणाधीन सुरंग के ऊपर से लगातार गिर रही मिट्टी बचाव अभियान में रुकावट पैदा कर रही है| ऐसे में पाइप डाला जाएगा ताकि मलबे को रोका जा सके| मशीन खुदाई करके पाइप डालेगी| कहां जा रहा है कि इस अभियान में 24 घंटे का समय लग सकता है|
सचिव आपदा प्रबंधन रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग का दौरा किया और कहां की फंसे हुए मजदूरों को मंगलवार रात तक या बुधवार तक बचाया जा सकता है| बचाव दल लगातार मलवा हटा रहा है| मलबे के ढेर में सुरंग तैयार करके पाइप डाला जाएगा जिसके जरिए मजदूरों को निकाला जाएगा|
