Uttarakhand:- 24 घंटे के अंदर जला 30 हेक्टेयर जंगल…. 112 वनों में सामने आई आग लगने की घटनाएं

उत्तराखंड राज्य में फायर सीजन शुरू होने के बाद लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है जंगल लगातार जल रहे हैं राज्य में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से नुकसान हुआ है और आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है। राज्य के अलग-अलग क्षेत्र से 24 घंटे के अंतर्गत आग लगने के 12 घटनाएं दर्ज हुई है। कुमाऊं और गढ़वाल में 6- 6 घटनाएं जंगल जलने की सामने आई है जिससे 30 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में जंगल को नुकसान पहुंचा है। फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन से लेकर 18 अप्रैल तक राज्य में आग लगने की 70 घटनाएं रिकॉर्ड की गई थी और अब तक आग लगने की घटनाएं बढ़कर 112 पहुंच गए हैं जिसमें से गढ़वाल में 62 एवं कुमाऊं में 43 जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।