
उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर पुलिस ने आज गुरुवार को एक ऑटो से संदिग्ध प्रतिबंधित मांस बरामद किया। गौरक्षा दल की सूचना पर पुलिस ने यह कार्यवाही की मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की और मामले में एक आरोपित फिलहाल फरार चल रहा है। बरामद मांस को पशुपालन विभाग ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद मांस के बारे में पता चलेगा कि वह किस पशु का है। गौरक्षा दल के मुताबिक सिडकुल किच्छा क्षेत्र से ऑटो में संदिग्ध मांस ले जाए जाने की सूचना पर सुबह 3:00 बजे से विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई और निगरानी के दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर पुलिस ने तलाशी ली जिसमें से मांस बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
Advertisements


