UKSSSC:- मामले में पुलिसकर्मी गिरफ्तार…… भाई के साथ मिलकर कराई थी नकल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में अब तक एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक करने के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इससे पहले एसटीएफ द्वारा सितारगंज न्यायालय में तैनात मनोज जोशी को गिरफ्तार कर लिया गया था जिसके बाद अब मनोज जोशी के भाई पुलिसकर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। एसटीएफ द्वारा बीते गुरुवार को मनोज जोशी के भाई विनोद जोशी जो कि पुलिसकर्मी हैं उसे गिरफ्तार कल या गया है। विनोद जोशी ने अपने भाई मनोज जोशी के साथ मिल कर वीडियो और वीपीडियो भर्ती में परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र हल करवाए थे।

Advertisements

बता दें कि कोर्ट कर्मी मनोज जोशी की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने मनोज जोशी के करीबियों की बैंक डिटेल भी निकाली। अब तक इस मामले में एसटीएफ द्वारा 31 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सबसे पहले गिरफ्तारी कुमाऊं के अल्मोड़ा से हुई थी जिसके बाद उत्तर प्रदेश और कई अन्य जगहों से भी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और इस मामले में सबसे अधिक गिरफ्तारियां उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र से हुई है।