UKSSSC paper Leak -: मास्टरमाइंड चौहान की खुली तिजौरी, अरबों की संपत्ति का मालिक

देहरादून| पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड राजेश चौहान अरबों की संपत्ति का मालिक है| उसकी दो कंपनियों का 111 करोड़ रुपये टर्नओवर है साथ ही लखनऊ में एक बड़ी कंपनी में भी वह पार्टनर है| एसटीएम को उसकी कई नामी संपत्तियों का भी पता चला है, जिसके बारे में एसटीएफ प्रवर्तन निदेशालय को पत्र लिखने जा रही है| ताकि, उसकी संपत्तियों की जांच कर जब्त किया जा सके|

Advertisements


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि आरएमएस टेक्नोसोल्यूशंस के मालिक राजेश चौहान की लखनऊ में कुछ संपत्तियों के बारे में पता चला है| इसके अलावा उसके और उसके परिवार के नाम पर कई और संपत्तियां भी हो सकती है| ऐसे में सारी जानकारियां जुटाई जा रही है| उसकी पत्नी के नाम एक फ्लैट भी है| राजेश चौहान की दो कंपनियां है|
कहा जा रहा है कि राजेश की सीतापुर में भी बहुत सी संपत्तिया है|
अभी तक ज्ञात संपत्तियां एवं कंपनियां -:
आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, आरएमएस टेक्नोटच सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में पार्टनरशिप, पत्नी के नाम पर जानकीपुरम में फ्लैट, बैंक खाते में 20 लाख रुपए कैश, लखनऊ के जानकीपुरम में घर, लखनऊ में 2 बीघा जमीन|